BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | इंसानी आंखों ने पहली बार देखा चांद का यह हिस्सा, NASA की इन तस्वीरों से हो जाएगी मोहब्बत - News18 Hindi | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | वैज्ञानिकों का 'नहले पर दहला', भारत ने हासिल की वह परमाणु तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, पीएम मोदी बोले- ... - News18 Hindi
Home /कानपुर

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन
कानपुर। प्रदेश में बढती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आम जनमानस में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता लाये जाने के लिए समस्त जिलो में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत रविवार को कानपुर नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज (सी0डि०-प्रथम), कानपुर नगर के नेतृत्व में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर नगर परिसर में आम जनता के विधिक सशक्तिकरण हेतु वृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला जज ने किया। शिविर में जनपद के विभिन्न विभागों जिसमें शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग एवं अन्य विभागों के साथ परिवहन विभाग द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। सभी विभागो द्वारा अपने स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार आम जनमानस में कर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया एवं जिला जज, कानपुर नगर एवं अपर जिला जज, कानपुर नगर द्वारा आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट का वितरण किया गया।

Share this story