कानपुर आरटीओ कार्यालय में लगा परिवहन मेलाI

आरटीओ कार्यालय में परिवहन मेला का हुआ आयोजन
- 81 वाहन स्वामियों की समस्या का मौके पर किया गया समाधान
- 6 वाहन स्वामियों को दिया गया एकमुश्त कर का लाभ, 4.67 लाख राजस्व हुआ प्राप्त
कानपुर। शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के क्रम में प्रदेश भर में ओटीटी यानी की एक मुश्त कर व्यवस्था के तहत वाहन स्वामियों ,डीलरो एवं ट्रांसपोर्टरो के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें एक मुश्त कर योजना के बारे में जानकारी देना है। जिसके क्रम में परिवहन विभाग के सारथी भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 250 से ज्यादा लोगो ने शिरकत की और उनकी समस्याओ को सुना गया।
एआरटीओ आकांक्षा सिंह , आरआई संतोष कुमार ने गोष्ठी के दौरान बताया कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य एकमुश्त कर व्यवस्था से सम्बंधित नियमो, कर निर्धारण की प्रक्रिया , कर गणना, भगतान की विधि एवं समय सीमा के सम्बंध में वाहन स्वामियों एवं विभिन्न ट्रांसपोर्टसंगठनो को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मेले में 81 वाहन स्वामियों की शंकाओ का त्वारित समाधान मौके पर ही किया गया। इसके साथ ही 6 वाहन स्वामियों का एक मुश्म कर योजना के तहत उनका टैक्स जमा करवाया गया। जिसमें 4.67 लाख रूपये के राजस्व की प्राप्ति की गई। मेले में मुख्य रूप से आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ विध्यांचल प्रसाद गुप्ता ,पीटीओ डी.के.सिंह, दीपक सिंह समेत डीलर व ट्रक तथा बस एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Share this story