भा ज पा नेता पर गोली और चाकू से हमला

*कानपुर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप,भाजपा नेता कों पहले मारी गोली फिर किया चाकू से हमला*
कानपुर:-शहर के रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छपेड़ा पुलिया के पास बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष में विकास नगर स्थित सिग्नेचर सिटी क़े पास रहने वाले भाजपा नेता सोनू राठौर पर चाकू और गोली से हमला कर दिया गया।हमले में गंभीर रूप से घायल सोनू राठौर को तत्काल उपचार के लिए लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट अस्पताल) की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।इसी दौरान हमलावरों ने सोनू राठौर पर धारदार हथियार से वार किया और फायरिंग भी की।अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक विश्वकर्मा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि अभिषेक विश्वकर्मा पूर्व में बजरंग दल का संयोजक रह चुका है।पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सामने आए फुटेज में कई हमलावर सोनू राठौर पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।फिलहाल कानपुर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह और आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।
*डीसीपी वेस्ट एस एम क़ासिम आबिदी नें बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौक़े पर पहुंची पुलिस नें तत्काल घायल कों उपचार क़े लिए हैलेट अस्पताल भेज दिया और आरोपी अभिषेक क़े घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।*
Share this story