BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद - News18 Hindi | 'उम्रक़ैद भी काफ़ी नहीं': तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा - BBC
Home /कानपुर

प्रदेश भर में आयोजित होगा परिवहन मेला

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
प्रदेश भर में  आयोजित होगा परिवहन मेला

प्रदेश भर में आयोजित होगा परिवहन मेला
- मौके पर ही वाहन स्वामियों की समस्याओं का होगा निस्तारण
- वाहन स्वामियों को कर भुगतान व समायोजन की सुविधा की जाएगी प्रदान
कानपुर। शासन के निर्देश पर 'परिवहन विजन-2030' को लेकर अब प्रदेश के सभी परिवहन विभाग परिवहन मेले का आयोजन करेंगे। इस मेले में वाहन स्वामियों की समस्याओं और एक मुश्त भुगतान व समायोजन कि सुविधा प्रदान की जाएगी।
एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देश के तहत एकमुश्त कर लागू होने के बाद राजस्व प्राप्ति के उद्देश्य से पहले चरण यानी कि 20 व 21 फरवरी, 2026 को प्रदेश के प्रत्येक परिवहन कार्यालयों में परिवहन मेले के आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम आरटीओ कार्यालय, कानपुर नगर के सारधी भवन में 20 व 21 फरवरी, 2026 को परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा जिसका समय 11 बजे से शाम 4 तक रहेगा। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि परिवहन मेले में वाहन स्वामियों की कर भुगतान व समायोजन की समस्याओं का मौके पर समाधन किया जायेगा। मेले का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि एकमुश्त कर व्यवस्था से सम्बन्धित नियमों, कर निर्धारण की प्रक्रिया, कर गणना, भुगतान की विधि एवं समय-सीमा के सम्बन्ध में वाहन स्वामियों एवं विभिन्न ट्रॉन्सपोर्ट संगठनों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही वाहन स्वामियों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर वाहन स्वामियों को कर भुगतान व समायोजन की सुविधा भी प्रदान की जायेगी।

Share this story