नशे के खिलाफ उठी कानपुर में दहाड़! 🦁🔥
आज कानपुर नगर की सड़कों पर भगवती मानव कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला के नेतृत्व में "नशामुक्त सद्भावना जनजागरण पदयात्रा" का भव्य आयोजन हुआ। 🚩
इस यात्रा में भारतीय शक्तिचेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजय अवस्थी अपनी नन्ही क्रांतिकारी सुपुत्री आरुणि के साथ शामिल हुए। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने भी कदम से कदम मिलाकर इस संकल्प को अपना समर्थन दिया।
📍 प्रमुख बिंदु:
सरकार की नशे की दोहरी नीति का विरोध।
सनातन संस्कृति में नशा और मांस पूर्णतः वर्जित।
परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के संकल्पों को घर-घर पहुँचाना।
जब तक भारत नशामुक्त नहीं होगा, तब तक आदर्श समाज की स्थापना असंभव है।
