BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद - News18 Hindi | 'उम्रक़ैद भी काफ़ी नहीं': तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा - BBC
Home /कानपुर

हिंदुस्तान द्वारा कानपुर नगर में "हिंदुस्तान डबलोथान" के अंतर्गत दौड़ एवं साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
हिंदुस्तान द्वारा कानपुर नगर में "हिंदुस्तान डबलोथान" के अंतर्गत दौड़ एवं साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl

हिन्दुस्तान द्वारा कानपुर नगर में ‘हिन्दुस्तान डबलोथॉन’ के अंतर्गत दौड़ एवं साइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ किदवई नगर स्थित संजय वन से हुआ, जिसका उद्घाटन पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने, पर्यावरण संरक्षण तथा ‘फिट इंडिया’ अभियान के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।
आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों—युवा, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन, संस्थान एवं गणमान्य नागरिकों—ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने यह संदेश दिया गया कि साइक्लिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण एवं सतत परिवहन को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम भी है।
कार्यक्रम के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल व मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रहे l

Share this story