ओवरलोड डंफरो पर चला हंटर, 12 ओवरलोड वाहनो पर हुई कार्यवाही
कानपुर। ओवरलोडिंग को रोकने के लिए एसडीएम, एसीपी बिल्हौर, खनन विभाग व परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए भारे पहर बिल्हौर मार्ग पर ओवरलोड वाहनो के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में 4 ओवरलोड समेत 12 वाहनो पर प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून ने बताया कि भोर पहर बिल्हौर में ओवरलोड वाहनो के विरूद्ध चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सडक पर मौरंग लदे डंफरो को रोक कर उनकी चेकिंग की गई जिसमें 4 ओवरलोड पाये गए तो वही नम्बर प्लेट, बीमा न होना, प्रेशर हार्न व लाइसंसे न होने पर 8 वाहनो समेत 12 वाहनो पर कार्यवाही करते हुए 4,20,750 रूपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनो पर निरंतर संयुक्त कार्यवाही होती रहेगी।
ओवर लोड डंपरों पर चला हंटर, 12 वाहनों पर हुई कार्यवाही

Share this story