अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ० विपिन ताडा द्वारा थाना घाटमपुर, सजेती एवं नौबस्ता का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान साइबर डेस्क, CCTNS कार्यालय तथा थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
अभिलेखों, लंबित प्रकरणों एवं साइबर शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव हेतु सख्त निर्देश प्रदान किए गए।
इसी क्रम में आगामी पर्व महाशिवरात्रि के दृष्टिगत स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई तथा पुलिस प्रशासन की ओर से शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का आश्वासन दिया गया।
अपर पुलिस आयुक्त ( कानून एवं व्यवस्था) डॉ विपिन ताड़ा द्वारा थानों का औचक निरीक्षण

Share this story