महाशिवरात्रि के पर्व में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार द्वारा शहर के प्रसिद्ध मंदिरों का निरीक्षण

महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख शिव मंदिरों— आनंदेश्वर मंदिर, बनखण्डेश्वर मंदिर एवं जागेश्वर मंदिर का भौतिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्लान का विस्तृत अवलोकन किया गया एवं सम्बंधित को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। मंदिरों के आसपास सुगम एवं सुरक्षित यातायात संचालन सुनिश्चित किया जाएl
Share this story