पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता से सुना गया। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।
पुलिस आयुक्त द्वारा प्राप्त समस्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सतत निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियत समयसीमा के भीतर वैधानिक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया तथा कहा कि प्रत्येक फरियादी को सम्मानपूर्वक सुना जाए और उसे उचित समाधान उपलब्ध कराया जाए, जिससे आम नागरिकों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
UP Police
कानपुर पुलिस आयुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Share this story