किराए के कमरे में धमाका, वृद्ध झुलसा
चौबेपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में मंगलवार देर रात एक किराए के कमरे में अvचानक हुए तेज धमाके से अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कमरे की दीवारें चटक गईं और छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कमरे में मौजूद युवक झुलसकर घायल हो गया, जबकि बाहर बंधी तीन बकरियों में से दो की मलबे में दबकर मौत हो गई।
गैस रिसाव होने पर माचिस जलाते ही हुआ विस्फोट
जानकारी के अनुसार शिवराजपुर के दुबियाना गांव निवासी रमेश चंद्र नयापुरवा में रमा शुक्ला के मकान में किराए पर रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार रात वह रोज की तरह कमरे में सोने गया था। देर रात धूम्रपान के लिए जैसे ही उसने माचिस जलाई, अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए।
विस्फोट के कारण कमरे की दीवारों में दरारें पड़ गईं और प्लास्टर व मलबा नीचे गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से रमेश घायल हो गया आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा।
इसी दौरान मकान के बाहर बंधी रमा शुक्ला के भाई राजेश शुक्ला की तीन बकरियां दीवार गिरने से दब गईं। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाया, लेकिन तब तक दो बकरियों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक को सुरक्षित
मंगलवार देर रात हुआ हादसा, चौबेपुर थाना क्षेत्र के नया पुरवा मजरे में
घरेलू गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट
धमाके से कमरे की छत और दीवारें हिल गईं, मकान को भारी नुकसान
कमरे में सो रहा बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।ग्रामीणों का अनुमान है कि कमरे में गैस रिसाव हो गया था और माचिस जलाते ही गैस ने विस्फोट का रूप ले लिया। हालांकि धमाके के बाद गैस निकल जाने से आग नहीं फैली
दो बकरियों की मौके पर ही मौत खाना बनाने के बाद गैस बंद करना भूलने से रिसाव की आशंका पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। घायल का इलाज कराया गया है और मामले की जांच की जा
