BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | इंसानी आंखों ने पहली बार देखा चांद का यह हिस्सा, NASA की इन तस्वीरों से हो जाएगी मोहब्बत - News18 Hindi | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | वैज्ञानिकों का 'नहले पर दहला', भारत ने हासिल की वह परमाणु तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, पीएम मोदी बोले- ... - News18 Hindi
Home /कानपुर

देश के जाने-माने कवि डॉक्टर कुमार विश्वास का जन्मदिन मनाया

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
देश के जाने-माने कवि डॉक्टर कुमार विश्वास का जन्मदिन मनाया

वृद्धाश्रम में कवि डॉ कुमार विश्वास के प्रंशसको ने मनाया उनका जन्म दिन
कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध युग कवि, राम कथा मर्मज्ञ डॉक्टर कुमार विश्वास का जन्म दिवस वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ कानपुर में उनके प्रशंसकों द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों की सेवा करना और उन्हें सम्मान देना था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्धजनों ने युग कवि डॉक्टर कुमार विश्वास के जीवन और कार्यों की सराहना की और उनके जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को भरपेट सेवाभाव से भोजन कराया। साथ ही सर्दी को देखते हुए उन्हें दैनिक उपयोग में आने वाली शॉल, कंबल, कपड़े, तेल, मंजन, ब्रश, खाद्य पदार्थ भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन कर रहे और कुमार विश्वास के प्रशंसक प्रशान्त त्रिपाठी ने बुजुर्गों को भर पेट भोजन करा कर, उन्हे मिष्ठान वितरित करके उनके पैर छू कर युगकवि कुमार विश्वास की लम्बी आयु की प्रार्थना करी। इस अवसर पर केक काटकर, कुमार विश्वास के चित्र पर तिलक कर के उनका जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने युगकवि डॉ कुमार विश्वास से वीडियो कॉल पर बात करके उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Share this story