विश्व कैंसर दिवस पर वैज्ञानिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
टीम पुलिस प्रहरी हरि शर्मा•8 फ़रवरी 2026

विश्व कैंसर दिवस पर वैज्ञानिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
कानपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कानपुर मेनोपॉज़ सोसाइटी एवं कानपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. मीरा अग्निहोत्री,केएमएस अध्यक्ष डॉ. किरण पांडेय, सचिव डॉ. शैली अग्रवाल, कॉप्स अध्यक्ष डॉ कल्पना दीक्षित एवम सचिव डॉ रेश्मा निगम की अध्यक्षता मे एक विशेष वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन होटल प्रिस्टीन, हर्ष नगर, कानपुर में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर जागरूकता बढ़ाना तथा कैंसर सर्वाइवर्स एवम अन्य के लिए मेनोपॉज़ संबंधी आधुनिक व साक्ष्य-आधारित उपचार विकल्पों पर चर्चा करना था।
कार्यक्रम के दौरान डाॅ शैली अग्रवाल ने बताया कि हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। 2026 का थीम “United by Unique” है जिसका मतलब है कि हर कैंसर मरीज की कहानी, ज़रूरत और अनुभव अलग होता है, लेकिन हम सब मिलकर उनके साथ खड़े हैं। यह थीम हमें याद दिलाती है कि इलाज और देखभाल हर व्यक्ति के अनुसार होनी चाहिए, और समाज, डॉक्टर व परिवार सभी को एकजुट होकर कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। इसी क्रम में डाॅ किरन पाण्डेय द्वारा कैंसर सर्वाइवर्स के विशेष संदर्भ में मेनोपॉज़ल हार्मोन थेरेपी (MHT) की प्रिस्क्रिप्शन राइटिंग पर विस्तृत चर्चा की।कार्यक्रम के अंत में MHT पर क्विज़ का आयोजन डाॅ रेनू गुप्ता द्वारा किया गया,जिसमे प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ क़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य, विशेषकर कैंसर के प्रति जागरूकता और सही उपचार पद्धतियों को अपनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिमा वर्मा द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में डॉ नीलम मिश्रा, डॉ रीता मित्तल, डॉ संगीता सारस्वत, डॉ नीना गुप्ता, डॉ सीमा द्विवेदी सहित लगभग 75 स्त्री रोग विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।