मुख्य विकास अधिकारी कानपुर द्वारा बिल्हौर विकासखंड का औचक निरीक्षण कई कर्मचारियों के 1 दिन का वेतन काटा
टीम पुलिस प्रहरी•7 फ़रवरी 2026

मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा विकासखंड बिल्हौर का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में कार्यालय के अभिलखो को देखा गया जिसमें जीपीएफ पासबुक व सेवा पुस्तिका अद्यतन नहीं पाई गई जिसको अद्यतन किए जाने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित पटल सहायक का स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए गए ।विकासखंड कार्यालय में कुल 16 नियमित तथा 10 संविदा कार्मिक तैनात है जिसमें राजकुमार माह फरवरी में लगातार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए गए कि इनका माह फरवरी का वेतन आहरित न किया जाए।
इसके अतिरिक्त निम्न अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए l देवेंद्र कुमार शर्मा लेखाकार ,सलिल अवस्थी, कनिष्ठ सहायक, गोपाल कृष्ण दास बोरिंग टेक्नीशियन, गोमती देवी पत्रवाहक
इंद्र कुमार तकनीकी सहायक मनरेगा,बलवीर सिंह तकनीकी सहायक मनरेगा सत्येंद्र कुमार तकनीकी सहायकमनरेग,रवि कुमार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, प्रीति अग्निहोत्री अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जो विलंब से कार्यालय में उपस्थित हुई
उपरोक्त सभी अधिकारियों कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन रोके जाने तथा उनका स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी बिल्हौर को दिए गए।
जीरो पॉवर्टी की प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें पाया गया कि वृद्धावस्था पेंशन के 62 लाभार्थियों को अभी तक लाभान्वित नहीं कराया गया है इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को कठोर निर्देश दिए गए की तत्काल पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करते हुए तीन दिवस में अवगत कराना सुनिश्चित करें।