BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | इंसानी आंखों ने पहली बार देखा चांद का यह हिस्सा, NASA की इन तस्वीरों से हो जाएगी मोहब्बत - News18 Hindi | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | वैज्ञानिकों का 'नहले पर दहला', भारत ने हासिल की वह परमाणु तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, पीएम मोदी बोले- ... - News18 Hindi
Home /कानपुर

चाइनीस मांझे को लेकर पुलिस सख्त पतंग की दुकानों में चलाया अभियान

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
चाइनीस मांझे को लेकर पुलिस सख्त पतंग की दुकानों में चलाया अभियान

*चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक*

जहां लखनऊ में चायनीज़ मांझे से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों का असर अब ज़िलों में दिखने लगा है। बता दे कि उन्नाव पुलिस अलर्ट मोड पर है और चायनीज़ मांझे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। सदर क्षेत्र में दुकानों और बाजारों की गहन जांच की गई, जहां अवैध मांझा रखने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर रहकर किया। सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि “हम लोगों को उच्चाधिकारियों से आदेश मिले हैं कि पूरे प्रदेश में चायनीज़ मांझे को लेकर सघन अभियान चलाया जाए। उसी क्रम में हम और हमारी टीम ने अपने क्षेत्र में, जहां-जहां चायनीज़ मांझे की संभावना थी, वहां चेकिंग की है। अभी तक हमें ऐसा कोई चायनीज़ मांझा नहीं मिला है।इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया गया है कि इस मांझे से किस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं और अगर कोई इसका इस्तेमाल या बिक्री करता पाया गया तो उस पर क्या जुर्माना और दंड का प्रावधान है।

Share this story