BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | इंसानी आंखों ने पहली बार देखा चांद का यह हिस्सा, NASA की इन तस्वीरों से हो जाएगी मोहब्बत - News18 Hindi | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | वैज्ञानिकों का 'नहले पर दहला', भारत ने हासिल की वह परमाणु तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, पीएम मोदी बोले- ... - News18 Hindi
Home /देश

क्या बंगाल में बढ़ेगी SIR की अंतिम समय-सीमा?

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
क्या बंगाल में बढ़ेगी SIR की अंतिम समय-सीमा?

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर आम लोगों को राहत मिल सकती है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि मौजूदा समयसीमा को बढ़ाकर 14 फरवरी तक किया जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से यह अनुरोध सुनवाई प्रक्रिया, फॉर्म 6, 7 और 8 के जमा करने, दस्तावेज़ अपलोड और आवेदनों के निपटारे से जुड़ा है। वर्तमान समयसीमा को देखते हुए उन्होंने एक सप्ताह के अतिरिक्त समय की मांग की है, ताकि सभी पात्र मतदाताओं को अपनी जानकारी अपडेट करने का पूरा अवसर मिल सके। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, समय बढ़ने से मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जा सकेगी। खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनके दस्तावेज या आवेदन किसी कारणवश समय पर जमा नहीं हो पाए हैं।

Share this story