लखनऊ में भाजयुमो नेता पर हमला हुआ है, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर पैदल आया था और उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद समर्थकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।