
कानपुर। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने गुरुवार को साइबर थाना कानपुर नगर का ओआर कर लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीसीपी ने साइबर ठगी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत दिलाने तथा ठगी की रकम को समय रहते होल्ड/फ्रीज कराने के लिए बैंकों और संबंधित संस्थानों से समन्वय बढ़ाने को कहा। उन्होंने विवेचना में डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से संकलित करने, केस डायरी और अभिलेख अपडेट रखने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के बदलते तरीकों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी रखते हुए अपराधियों पर प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों और अभियोगों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली और अभिलेखों की भी समीक्षा की गई।

