शुक्लागंज में भी बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन की नजर

कानपुर। 26 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे बाढ़ नियंत्रण कार्यालय, एलजीसी कानपुर से जारी आंकड़ों के अनुसार कानपुर बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 114.220 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम में 114.070 मीटर दर्ज किया गया।

कानपुर बैराज से इस समय 3,61,440 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है। बैराज का चेतावनी स्तर 114.000 मीटर, जबकि खतरे का स्तर 115.000 मीटर निर्धारित है। खतरे के स्तर पर डिस्चार्ज 5,44,373 क्यूसेक माना गया है।

शुक्लागंज में भी जलस्तर बढ़ा

शुक्लागंज गेज पर गंगा का जलस्तर 112.750 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी स्तर 113 मीटर और खतरे का स्तर 114 मीटर है।

हरिद्वार और नरौरा से भी पानी का डिस्चार्ज

बाढ़ नियंत्रण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हरिद्वार बैराज से 68,661 क्यूसेक तथा नरौरा बैराज से 1,16,512 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है।

आंकड़ों पर प्रशासन की नजर

कानपुर बैराज पर जलस्तर चेतावनी सीमा पार होने के बाद गंगा किनारे के क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले समय में बैराजों से छोड़े जा रहे पानी और गंगा के जलस्तर में होने वाले बदलाव महत्वपूर्ण रहेंगे।

पुलिस प्रहरी .com