कानपुर। गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाढ़ नियंत्रण कार्यालय, एलजीसी कानपुर की 6 सितंबर 2026 सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार कानपुर बैराज का अपस्ट्रीम जलस्तर 113.960 मीटर पहुंच गया है, जबकि चेतावनी स्तर 114 मीटर है। यानी जलस्तर चेतावनी स्तर से महज 4 सेंटीमीटर नीचे है।
बैराज का डाउनस्ट्रीम जलस्तर 113.710 मीटर दर्ज किया गया और डिस्चार्ज 3,32,598 क्यूसेक रहा। खतरे का स्तर 115 मीटर निर्धारित है, जबकि खतरे के स्तर पर डिस्चार्ज क्षमता 5,44,373 क्यूसेक बताई गई है।
शुक्लागंज में भी बढ़ा पानी शुक्लागंज गेज पर जलस्तर 112.470 मीटर दर्ज किया गया है। यहां चेतावनी स्तर 113 मीटर और खतरे का स्तर 114 मीटर है।उधर हरिद्वार बैराज से 1,21,147 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 96,219 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है। इससे आने वाले समय में गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए रखना महत्वपूर्ण हो गया है।औरैया में यमुना भी बढ़ रही
औरैया में यमुना नदी का जलस्तर 103.630 मीटर दर्ज किया गया है और रुझान बढ़ने का है। हालांकि यह चेतावनी स्तर 112 मीटर से अभी काफी नीचे है। रिपोर्ट में बारिश शून्य दर्ज की गई है।
कानपुर में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, चेतावनी स्तर के बेहद करीब

Share this story