🌊 कानपुर में गंगा का जलस्तर घटा, बाढ़ का खतरा कम
कानपुर, 3 सितंबर। कानपुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। बाढ़ नियंत्रण कार्यालय, एलजीसी कानपुर की ओर से सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार कानपुर बैराज पर अपस्ट्रीम जलस्तर 113.710 मीटर और डाउनस्ट्रीम 113.460 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से 3,06,197 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है।
कानपुर बैराज का चेतावनी स्तर 114 मीटर और खतरे का स्तर 115 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे है। वहीं शुक्लागंज में जलस्तर 112.330 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 113 मीटर से नीचे है।
हरिद्वार बैराज से 1,08,697 क्यूसेक तथा नरौरा बैराज से 83,835 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार फिलहाल कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है।
औरैया में यमुना भी घट रही
औरैया में यमुना नदी का जलस्तर सुबह 8 बजे 103.650 मीटर दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक जलस्तर का रुझान घटने की ओर है। यहां चेतावनी स्तर 112 मीटर और खतरे का स्तर 113 मीटर है। पिछले 24 घंटे में 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
रिपोर्ट: पुलिस प्रहरी
Police Prahari .com
