पुलिस प्रहरी .com
कानपुर बैराज का डिस्चार्ज घटकर 3.23 लाख क्यूसेक, शुक्लागंज में भी जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे
कानपुर। जिले में गंगा के जलस्तर में फिलहाल राहत के संकेत मिल रहे हैं। फ्लड कंट्रोल ऑफिस, एलजीसी कानपुर की 31 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार कानपुर बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 113.870 मीटर और डाउनस्ट्रीम में 113.620 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से 3,23,094 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज का चेतावनी स्तर 114 मीटर और खतरे का स्तर 115 मीटर निर्धारित है। इस लिहाज से अपस्ट्रीम जलस्तर चेतावनी स्तर से 0.130 मीटर नीचे है।
शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.470 मीटर दर्ज हुआ, जो निर्धारित चेतावनी स्तर 113 मीटर से 0.530 मीटर नीचे है। यहां भी स्थिति फिलहाल चेतावनी स्तर से नीचे बनी हुई है।
वहीं, हरिद्वार बैराज से 85,049 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 71,051 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज दर्ज किया गया है।
औरैया में यमुना का जलस्तर बढ़ा
औरैया जिले में यमुना नदी का जलस्तर 106.260 मीटर दर्ज किया गया है और रिपोर्ट में इसका ट्रेंड बढ़ता हुआ (Rising) बताया गया है। हालांकि यह अभी चेतावनी स्तर 112 मीटर से 5.740 मीटर नीचे है। यमुना का खतरे का स्तर 113 मीटर निर्धारित है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले रिकॉर्ड में हाई फ्लड लेवल 118.51 मीटर (6 अगस्त 2021) दर्ज किया गया था। 31 अगस्त को बारिश शून्य दर्ज की गई।
फिलहाल कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे है, जबकि औरैया में यमुना के बढ़ते रुख पर निगरानी बनाए रखना जरूरी है।
पुलिस प्रहरी .com