IMD लखनऊ का जिला स्तरीय नाउकास्ट जारी, कानपुर नगर समेत कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना
कानपुर। उत्तर प्रदेश में रविवार शाम मौसम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने जिला स्तरीय Nowcast जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना है।
IMD के अनुसार मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़, मऊ, अम्बेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
वहीं सोनभद्र, चंदौली, बलिया, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, बदायूं, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।
जारी समय: 30 अगस्त 2026, शाम 7:27 बजे
पूर्वानुमान वैधता: रात 10:27 बजे तक
पुलिस प्रहरी .com
निष्पक्ष खबर • जनहित की खबर
यूपी में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट


Share this story