Article Image

कानपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार, 19 सितंबर 2026 को कल्याणपुर एवं पुराना कानपुर क्षेत्र में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याणपुर विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार ने की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें फल और मिष्ठान वितरित किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं नई टीएचआर (THR) व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों को पेंसिल, रबर, स्केच पेन सहित विभिन्न उपयोगी शैक्षिक सामग्री भेंट की गई।

कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुधा यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा लाभार्थी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी सेवाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचाना रहा।