Police Prahari .com
चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंचा कानपुर बैराज का जलस्तर, शुक्लागंज में भी बढ़ा पानी
कानपुर। गंगा नदी के जलस्तर और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के बीच कानपुर में बाढ़ की स्थिति पर निगरानी लगातार जारी है। फ्लड कंट्रोल ऑफिस, एलजीसी कानपुर की ओर से 29 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार कानपुर बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 114.300 मीटर दर्ज किया गया, जो निर्धारित चेतावनी स्तर 114.000 मीटर से ऊपर है। बैराज के डाउनस्ट्रीम में जलस्तर 114.070 मीटर रहा।
कानपुर बैराज से इस समय 3,70,392 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है। बैराज का खतरे का जलस्तर 115.000 मीटर निर्धारित है और खतरे के स्तर पर डिस्चार्ज 5,44,373 क्यूसेक बताया गया है।
वहीं शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.790 मीटर दर्ज किया गया है। यहां चेतावनी स्तर 113 मीटर और खतरे का स्तर 114 मीटर है।
रिपोर्ट के मुताबिक हरिद्वार बैराज से 67,871 क्यूसेक तथा नरौरा बैराज से 77,819 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है।
प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से गंगा के जलस्तर तथा बैराजों के डिस्चार्ज पर लगातार नजर रखी जा रही है। नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलस्तर में बदलाव को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Police Prahari .com
कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बैराज पर 3.70 लाख क्यूसेक पानी का दबाव

Share this story