कानपुर नगर, 2 सितंबर। जिला समाज कल्याण अधिकारी, कानपुर नगर शिवम सागर को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली-1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी संस्थित की गई है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिला समाज कल्याण अधिकारी का पद रिक्त होने के दृष्टिगत अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) पुष्पेंद्र कुमार सिंह को अग्रिम आदेशों तक जिला समाज कल्याण अधिकारी, कानपुर नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं अनुपालन के लिए भेजी गई है। निलंबन के साथ विभागीय जांच शुरू होने से मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई तेज होने की संभावना है।