BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | इंसानी आंखों ने पहली बार देखा चांद का यह हिस्सा, NASA की इन तस्वीरों से हो जाएगी मोहब्बत - News18 Hindi | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | वैज्ञानिकों का 'नहले पर दहला', भारत ने हासिल की वह परमाणु तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, पीएम मोदी बोले- ... - News18 Hindi
Home /कानपुर

अवैध निर्माण को लेकर कानपुर विकास प्राधिकरण की ध्वस्थिकरण कार्यवाही

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
अवैध निर्माण को लेकर कानपुर विकास प्राधिकरण की ध्वस्थिकरण कार्यवाही

पुलिस प्रहरी ब्यूरो कानपुर
उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल के निर्देशन में क्रम में कार्याधिकारी उपजिलाधिकारी डा0 रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण कार्यवाही सम्पन्न की
राहुल, रोहित व अन्य ग्राम-ख्यौरा कटरी, गंगा बैराज से मन्धना मोड़ पर दायीं ओर, कानपुर नगर। लगभग 7.5 बीघा अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये/अनुज्ञा प्राप्त किये विकसित की जा रही प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही।व
महेश, कौशल, दीप चन्द्र, रजनी देवी, अवध बिहारी, कुंज बिहारी, गंगा प्रसाद, कौशल गुप्ता, सर्वेश, रोहित व अन्य ग्राम-ज्यौरा, आजाद नगर, गंगा बैराज से सिंहपुर रोड, कानपुर। लगभग 8.5 बीघा अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये अनुज्ञा प्राप्त किये विकसित की जा रही प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही।
इस प्रकार दो अलग-अलग विधि विरूद्ध प्लाटिंग साइट जिसका रकबा लगभग 16 बीघे में विकसित की जा रही अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग/निर्माण के अन्तर्गत इन्ट्रीगेट, रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, निर्मित/अर्द्धनिर्मित/निर्माणाधीन भवन एवं समस्त निशानदेही को 03 जे0सी0बी0 के माध्यम से ध्वस्त किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान अवर अभियन्ता, हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह एवं थाना-बिठूर के पर्याप्त पुलिस बल के साथ उपस्थित रहें। इसके अतिरिक्त यह अवगत कराया गया कि थाना-नवाबगंज, कल्यानपुर एवं बिठूर के अन्तर्गत स्थित ग्रामों की लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल की अवैध/अनाधिकृत निर्माण/प्लाटिंग को चिन्हित किया जा चुका है एवं यथाशीघ्र सीलिंग/ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। साथ ही डा0 रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस से यह अपील की गयी है कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के उपरान्त भूमि क्रय करना सुनिश्चित करें साथ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही भवन का निर्माण करना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में सम्भावित आर्थिक व मानसिक क्षति से बचा जा सकें।

Share this story