कानपुर। थाना रेउना क्षेत्र के ग्राम गिरसी में बुधवार को एक महिला आरक्षी द्वारा अपने मकान की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, एसीपी घाटमपुर, फोरेंसिक टीम सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव का नियमानुसार पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का आज पैनल एवं वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। परिजन भी फिलहाल कारण के संबंध में निश्चित जानकारी नहीं दे सके हैं।
पुलिस द्वारा थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी से भी संपर्क कर आवश्यक तथ्य जुटाए जा रहे हैं। मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार, परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अभियोग दर्ज कर उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट— श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी