कानपुर के एक इलाके में मामूली विवाद के बाद हुई पथराव की घटना में कई वाहनों को नुकसान पहुँचा है। यह पूरी घटना सी सी टी वी फुटेज में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान करने में मदद मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।