कानपुर: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक जवान अपने मां का कटा हुआ हाथ लेकर तीन दिन तक शहर में घूमता रहा। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली, तो उन्होंने जवान को हिरासत में ले लिया। जवान की हालत देख पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी सकते में आ गए। जवान की शिकायत थी कि उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है और वह न्याय के लिए कमिश्नर साहब से गुहार लगा रहा था।