नई दिल्ली / कानपुर। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन तिवारी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नितिन तिवारी ने केंद्रीय मंत्री को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। भेंट के दौरान नितिन तिवारी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के समक्ष छावनी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से संगठन और क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा छावनी क्षेत्र में जनाधार मजबूत है। क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन तिवारी ने बताया कि मैंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से आग्रह किया है कि मुझे छावनी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए। छावनी क्षेत्र में मेरी लगातार सक्रियता रही है। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के माध्यम से हम लोगों ने जनता के बीच काम किया है। यदि पार्टी मुझे मौका देती है तो मैं छावनी क्षेत्र में पार्टी को मजबूत कर जीत दिलाने का काम करूंगा। केंद्रीय मंत्री ने मेरी बात को गंभीरता से सुना है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नितिन तिवारी की मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका देगी। उन्होंने नितिन तिवारी से कहा कि आप छावनी विधानसभा क्षेत्र में अपनी तैयारियां तेज करें और जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करें। पार्टी स्तर पर जल्द ही उम्मीदवारों को लेकर निर्णय लिया जाएगा। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि नितिन तिवारी को छावनी विधानसभा से पार्टी टिकट मिल सकती है।