कानपुर। थाना गुजैनी क्षेत्र में फतेहपुर नाका के पास 24 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद के दौरान अभियुक्तों ने एकराय होकर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें वादिनी के भाई को गंभीर चोटें आईं।
मामले में थाना गुजैनी पर मु0अ0सं0 173/2026, धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/109(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 25 सितंबर 2026 को चार नामजद अभियुक्तों—शोभित सिंह, राहुल भदौरिया, धनराज सिंह भदौरिया और जगतराज सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद के कारण हुई थी। वहीं घटना के संबंध में सामने आई फायरिंग और बमबाजी की बात जांच में असत्य पाई गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चारों आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस की तत्परता से घटना के नामजद चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रकरण की जांच के आधार पर ही घटना से संबंधित तथ्यों को सामने रखा जा रहा है।