Article Image



कानपुर नगर। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के दो पुलिसकर्मियों को बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने पदक लगाकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में थाना कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल कायम सिंह (पी.एन. 952260444) तथा थाना रेलबाजार में तैनात हेड कांस्टेबल विजय कुमार मिश्रा (पी.एन. 952466578) शामिल हैं।

डीसीपी पूर्वी ने दोनों पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान कर उनकी सेवाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों की उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को सराहनीय मानते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।