कानपुर। श्री आनंदेश्वर अमरनाथ सेवा परिवार द्वारा बाबा अमरनाथ यात्रा एवं यात्रा मार्ग पर संस्था द्वारा लगाए गए सहयोगी भंडारों के कुशलतापूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में एक पारिवारिक मिलन व सम्मान समारोह "शिवांजलि" का आयोजन दरोगा गेस्ट हाउस, दरोगा चौराहा, निकट शास्त्री चौक में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बालटाल में भंडारे की व्यवस्था करने वाली संस्था लंगर कमेटी श्री हनुमान मंदिर, मलेरकोटला (पंजाब), शिव सेवक समिति उन्नाव शाखा तथा श्री अखिलेश्वर महादेव मंदिर समिति, आवास विकास कॉलोनी से आए अतिथियों ने भाग लिया। अतिथियों ने भजन संध्या एवं भोलेनाथ, राधा-कृष्ण और वीर हनुमान जी की सजीव मनोहारी झांकियों का आनंद लिया। सभी अतिथियों, सहयोगी शाखाओं, दानदाताओं व सेवादारों को पटका, माला व प्रतीक चिन्ह पहनाकर और छड़ी यात्रा का प्रसाद देकर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अनिल चतुर्वेदी, अध्यक्ष बालकृष्ण दीक्षित, महामंत्री कृष्णकांत तिवारी, अजय मिश्रा, विजय सिंह, लक्ष्मी शंकर गुप्ता, तेज सिंह यादव, मनोज बिश्नोई, मनोज शर्मा, एडवोकेट साजन यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सभी का आभार व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष बालकृष्ण दीक्षित ने कहा कि बाबा अमरनाथ की कृपा से इस वर्ष भी यात्रा और हमारे सभी भंडारे बहुत ही कुशलता के साथ संपन्न हुए। यह सब हमारे दानदाताओं, सेवादारों और सहयोगी संस्थाओं के निस्वार्थ सेवा भाव से ही संभव हो पाया है। आज का यह 'शिवांजलि' कार्यक्रम उन्हीं सभी को सम्मानित करने और उनका आभार प्रकट करने के लिए रखा गया था। श्री आनंदेश्वर अमरनाथ सेवा परिवार का संकल्प है कि हम हर वर्ष इसी तरह भक्तों की सेवा करते रहेंगे और अगली अमरनाथ यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए प्रेरित करेंगे।"