कानपुर नगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील नरवल में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना रहा।
शिविर में दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 27 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिनमें से 14 को तत्काल दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि 10 को विस्तृत जांच हेतु रेफर किया गया तथा 3 आवेदन निरस्त किए गए। इसके अतिरिक्त 5 दिव्यांगजनों का दिव्यांग पेंशन के लिए पंजीकरण किया गया और 2 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल जैसे सहायक उपकरणों के लिए पंजीकृत किया गया। वहीं 4 दिव्यांगजनों के एनपीसीआई लिंक बैंक खाते खोले गए तथा 3 के आय प्रमाण पत्र भी बनाए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी नरवल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में चिकित्सा, पूर्ति, राजस्व, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा भारतीय डाक विभाग ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
नरवल समाधान दिवस में दिव्यांग जनों को मिला योजनाओं का लाभ, विशेष शिविर में बने प्रमाण पत्र और हुए पंजीकरण


Share this story