BREAKING
Trump Iran: ईरान बर्बाद होने की कगार पर: ट्रंप का नया दावा, बोले- होर्मुज खोलने की लगा रहा गुहार, भारत की बल्ले-बल्ले - Navbharat Times | 12 जिले, 21 इंटरचेंज और 23 टोल प्लाजा... जानें गंगा एक्सप्रेसवे पर कहां-कहां होंगे एंट्री और एग्जिट पॉइंट - AajTak | गुजरात निकाय चुनाव: 15 शहरों में BJP का कब्जा, नर्मदा में AAP ने किया कमाल - News18 Hindi | आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में विलय का मुद्दा क्या अदालत में टिक पाएगा? - BBC | कल का मौसम 29 अप्रैल: 12 घंटे के अंदर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट - Navbharat Times
Home /कानपुर

: “सीडीओ अभिनव जे.जैन की सख्ती: योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश”

: “सीडीओ अभिनव जे.जैन की सख्ती: योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश”

Surya pandey
कानपुर नगर। दिनांक 28 अप्रैल 2026 को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विकास भवन में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान सीडीओ ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके विभागों में संचालित योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से जीरो पावर्टी अभियान, भूसा दान एवं संग्रहण, पंचायत सहायकों की उपस्थिति, बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन, पंचायत उत्सव भवन, डिजिटल लाइब्रेरी, आरआरसी सेंटर, एनआरएलएम एवं मनरेगा जैसी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की।

सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं में लापरवाही या देरी से जनपद की प्रदेश स्तर की रैंकिंग प्रभावित होती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा अलग से की जाएगी, ताकि कार्यों की प्रगति का सही आकलन कर आवश्यक सुधार किए जा सकें।

सीडीओ ने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दें, जिससे आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

Share this story