प्रयागराज, 3 जुलाई।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सामान्य चुनाव 2025-26 की मतगणना बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश कार्यालय, प्रयागराज में जारी है। अब तक हुई मतगणना में वाराणसी नगर के अनुराग पाण्डेय 4033 मत प्राप्त कर शीर्ष स्थान पर चल रहे हैं। यह अब तक का रिकॉर्ड मत बताया गया है और वे सभी 332 प्रत्याशियों में पहले स्थान पर बने हुए हैं।
मतगणना के दौरान प्रयागराज जनपद की गणना अभी भी जारी है। उपलब्ध परिणामों के अनुसार, वेदव्रत मिश्र 2895 मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं किशोर गौड़ (बुलंदशहर) 3441 मतों के साथ दूसरे तथा प्रशांत सिंह अटल (लखनऊ) 3432 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं। शिवश कुमार मेहरोत्रा (बरेली) 2813 मतों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए है