कानपुर नगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना अरौल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना अरौल क्षेत्र के ग्राम इलियासपुर निवासी तहमीन हसन उर्फ छोटे मुन्ना पुत्र रफीक हसन तथा मोहल्ला मल्कन टोला, मकनपुर निवासी दारा सिंह पुत्र स्वर्गीय मूलचन्द्र को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपी थाना हाजा पर पंजीकृत मामले में वांछित थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में थाना अरौल पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।