हत्या के प्रयास समेत चार गंभीर मुकदमों में था वांछित, फायरिंग का वीडियो भी हुआ था वायरल
कानपुर। शिवराजपुर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने वाला युवक स्वयं वांछित अपराधी निकला। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय पाल उर्फ शिकारी के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित अन्य गंभीर धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि विनय पाल उर्फ शिकारी शिवराजपुर क्षेत्र में गैंग संचालित कर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के उद्देश्य से लोगों के साथ मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। कुछ दिन पहले उसका एक घर पर फायरिंग करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था। बुधवार सुबह शिवराजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
मारपीट का आरोप लगाने वाला निकला वांछित अपराधी, शिवराजपुर पुलिस ने गैंग संचालक विनय पाल उर्फ शिकारी को दबोचा
Share this story