BREAKING
ईरान के लिए नया 'हथियार' बना होर्मुज स्ट्रेट, इस जलमार्ग के दम पर अमेरिकी शर्तों के आगे नहीं झुक रहा - Jagran | US-ईरान संघर्ष: ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, पर जारी रहेगी नाकाबंदी, अब ईरान के प्रस्ताव का इंतजार - AajTak | जम्मू-कश्मीर में क्यों हो रही एकनाथ शिंदे की तारीफ, पहलगाम आतंकी हमले से क्या कनेक्शन - Hindustan Hindi News | ईरान के बातचीत में शामिल होने को लेकर पाकिस्तान का बयान, उधर ट्रंप ने 'बमबारी' की दी चेतावनी - BBC | ममता बनर्जी पर खूब बरस रहे योगी आदित्यनाथ; कहां हैं अखिलेश यादव, बंगाल चुनाव से क्यों बनाई है दूरी - Navbharat Times
Home /आपका शहर

उत्तर प्रदेश में कानपुर से 'सूर्य रथ" की शुरुआत,हर घर सोलर का अभियान तेज

उत्तर प्रदेश में कानपुर से 'सूर्य रथ" की शुरुआत,हर घर सोलर का अभियान तेज

कानपुर नगर | 20 अप्रैल 2026
__________________

उत्तर प्रदेश में प्रथम बार कानपुर नगर से आज ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम (CAP) का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूपी नेडा के सहयोग से नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (NSEFI) तथा रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (RMI) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देना तथा आम नागरिकों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीलिमा कटियार , विधायक, कल्याणपुर तथा दीक्षा जैन (IAS), मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार सिंह, परियोजना निदेशक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर राकेश पाण्डेय, परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा द्वारा सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले विभिन्न जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि यह पहल शहरी क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को अपनाने की प्रक्रिया को तेज करने, नागरिकों को योजना से जोड़ने तथा उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।

विधायिका नीलिमा कटियार ने अपने संबोधन में कार्बन उत्सर्जन, जलवायु परिवर्तन एवं सोलर पैनल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को सतत, सुरक्षित एवं किफायती बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘सोलर रथ’ रहा, जिसे अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को योजना के प्रति जागरूक करेगा तथा उन्हें रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

अभियान के तहत घर-घर संपर्क, डिजिटल प्रचार एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिकतम नागरिकों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम में यूपी नेड़ा, डीपीआरओ, एडीपीआरओ, डिस्कॉम के नोडल अधिकारी सोलर, शिक्षा विभाग एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, 100 से अधिक वेंडर तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। साथ ही, प्रेस व मीड़िया प्रतिनिधी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नागरिकों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और इसे स्वच्छ, हरित एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share this story