कानपुर में 24 मई 2026 को महिलाओं और बच्चों के लिए एक भव्य और यादगार आयोजन होने जा रहा है। शहर की जानी-मानी एंकर, समाजसेवी एवं शिक्षिका शिवांगी द्विवेदी द्वारा आयोजित “Her Majesty Event” महिलाओं को सम्मान, आत्मविश्वास और प्रतिभा का मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ओसियन ग्रैंड होटल, कानपुर में दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें शहर की महिलाएं और बच्चियां बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर की जिम्मेदारियों से बाहर निकालकर उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और कला को मंच देना है। शिवांगी द्विवेदी ने बताया कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों, उनकी मुस्कान और उनके आत्मसम्मान का उत्सव है। उन्होंने शहर की सभी महिलाओं और बच्चों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे यादगार बनाने की अपील की है।
इस भव्य आयोजन में डांस प्रतियोगिता, रैम्प क्वीन प्रतियोगिता और कई आकर्षक एक्टिविटीज़ आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों के लिए खास थीम भी रखी गई हैं, जिनमें —
किसी भी राज्य की दुल्हन का पारंपरिक लुक
रेट्रो हीरोइन लुक
इंडियन या वेस्टर्न लुक
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मात्र 200 रुपये प्रतिभाग शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को उपहार दिए जाएंगे। इसके साथ ही विजेताओं, दो रनर-अप और कंसोलेशन प्राइज से प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। ऑन द स्पॉट गेम्स और गेम्स विनर्स के लिए भी आकर्षक गिफ्ट्स रखे गए हैं।
शिवांगी द्विवेदी ने भावुक अपील करते हुए कहा कि —
“हर महिला अपने आप में एक रानी है, बस जरूरत है उसे एक मंच और हौसले की। यह कार्यक्रम हर मां, बेटी और बहन के सम्मान और आत्मविश्वास को समर्पित है।”
कार्यक्रम को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन कानपुर शहर में महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल बनेगा।
"हर नारी है खास, अब मंच पर दिखेगा उसका आत्मविश्वास और हुनर”


Share this story