BREAKING
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, एनडीए और बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुना - BBC | US-ईरान जंग के बीच चीन की एंट्री, शी जिनपिंग ने रखा 4 सूत्रीय प्रस्ताव - AajTak | पीएम मोदी को दोस्त ट्रंप ने किया फोन, होर्मुज और पश्चिम एशिया संकट पर 40 मिनट तक हुई बात - Jagran | US Iran Deal: अमेर‍िका चाहता था 20 साल, ईरान दे रहा था 10 साल, बस इस छोटी बात पर अटकी डील - News18 Hindi | दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी दर कितनी है, हर कैटेगरी की 2026 की नई दरें यहां देखें - Navbharat Times
Home /आपका शहर

डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि:डीएम

डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि:डीएम

कानपुर नगर।

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर नमन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के महान विचारक, विधिवेत्ता और समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान ने देश को लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता और न्याय की मजबूत आधारशिला प्रदान की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के महत्व का संदेश देता है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन करते समय पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सेवा भाव को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आमजन, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ सम्मान और सहानुभूति का व्यवहार करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति, अपर जिलाधिकारी नगर, समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this story