BREAKING
अमेरिका से सीज़फायर ने ईरान के कट्टरपंथियों को क्यों कर दिया है नाराज़ - BBC | ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच इजरायल का बड़ा दावा- 'हमने मार गिराया हिजबुल्लाह - ABP News | जब ईरान होर्मुज में तो हम क्यों नहीं? हिन्द महासागर में भारत भी वसूले टोल, दिग्गज बैंकर की मांग - Hindustan Hindi News | नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले JDU की बड़ी शर्त! निशांत कुमार के लिए मांग लिया बड़ा पोस्ट - News18 Hindi | US-Israel-Iran War LIVE: शांति समझौते पर चर्चा के लिए, आज रात पाकिस्तान पहुंचेगा ईरानी प्रतिनिधिमंडल - AajTak
Home /आपका शहर

फास्टर केयर व फिट पर्सन / फैसिलिटी के लिए आवेदन आमंत्रित

फास्टर केयर व फिट पर्सन / फैसिलिटी के लिए आवेदन आमंत्रित

फॉस्टर केयर व फिट पर्सन/फैसिलिटी के लिए आवेदन आमंत्रित

कानपुर नगर।
जिले में बच्चों के संरक्षण, देखरेख और पुनर्वास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला प्रोबेशन विभाग ने उपयुक्त व्यक्ति (फिट पर्सन), उपयुक्त सुविधा (फिट फैसिलिटी), फॉस्टर केयर एवं ग्रुप फॉस्टर केयर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया के तहत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से बच्चों को संरक्षण, पुनर्वास और समाज में पुनः एकीकरण की सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऐसे जिम्मेदार एवं समाजसेवी व्यक्ति या स्वयंसेवी संस्थाएं, जो बच्चों को बेहतर देखभाल, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाएं देने में सक्षम हों तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक या अनैतिक गतिविधियों में शामिल न हों, आवेदन के पात्र हैं। बाल संरक्षण या सामाजिक कार्य के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयनित होने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को यह सेवाएं निःशुल्क प्रदान करनी होंगी। इच्छुक आवेदक विभागीय वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं या जिला प्रोबेशन कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, कमरा संख्या-06, कानपुर नगर से प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं से इस पहल में भाग लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में सहयोग करने की अपील की है।

Share this story