BREAKING
युद्धविराम बेअसर! लेबनान में इजरायली हमले जारी... क्या अमे‍र‍िका-ईरान सीजफायर में 'कांटा' बन गया इजरायल? - AajTak | अमेरिका से सीज़फायर ने ईरान के कट्टरपंथियों को क्यों कर दिया है नाराज़ - BBC | असम में 84.42% वोटिंग ने तोड़ दिए पुराने सारे रिकॉर्ड, क्या हिमंता की 'साख' बचेगी या गोगोई करेंगे 'कमाल'? - News18 Hindi | पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर फैसला टला, तेलंगाना हाईकोर्ट ने पत्नी के पते पर उठाए सवाल - AajTak | ट्रंप की ईरान नीति पर बड़ा खुलासा: बार-बार धमकी, अंदर ही अंदर डील और मार्च वाला 'खेल' - Hindustan Hindi News
Home /आपका शहर

"कानपुर में संचारी रोगों पर सख्त वार: घर-घर सर्वे, "दस्तक अभियान" से तेज हुआ बचाव और जागरूकता"

"कानपुर में संचारी रोगों पर सख्त वार: घर-घर सर्वे, "दस्तक अभियान" से तेज हुआ बचाव और जागरूकता"



यशोदा नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य टीमों का सघन निरीक्षण, हजारों जल-पात्रों की जांच में नहीं मिला कोई पॉजिटिव केस

कानपुर नगर।
जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सर्वे, निरीक्षण और जागरूकता गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहरी क्षेत्र के जोन-02 स्थित यशोदा नगर कच्ची बस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही 10 अप्रैल से शुरू हो रहे दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को वेक्टर जनित रोगों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान का असर साफ दिखाई दे रहा है। ब्लॉक ककवन के ग्राम गढ़वा और मनावा में 75 घरों का सर्वे कर 342 जल-पात्रों की जांच की गई, जिसमें कोई भी संदिग्ध मामला सामने नहीं आया। इसी तरह शिवराजपुर और बिल्हौर ब्लॉकों के गांवों में भी सैकड़ों घरों और जल-पात्रों का निरीक्षण किया गया, जहां कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला।

संयुक्त टीम द्वारा ककवन, शिवराजपुर और बिल्हौर क्षेत्रों में अभियान की निगरानी करते हुए पाया गया कि नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई और माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य प्रभावी ढंग से कराया जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा पशु बाड़ों को आबादी से दूर रखने की सलाह दी गई, वहीं कृषि विभाग ने स्क्रब टाइफस जैसे रोगों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के तहत सोर्स रिडक्शन, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे और लार्वानाशी दवाओं का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही एंटोमोलॉजिकल सर्वे और जनजागरूकता कार्यक्रम भी लगातार चलाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे घर और आसपास जलभराव न होने दें, साफ-सफाई बनाए रखें और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतें।

संचारी रोगों से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम एवं नगर निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि समय रहते प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Share this story