राहुल गांधी के जन्मदिन पर जुटे कांग्रेसजन, जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का लिया प्रण
कानपुर नगर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर वार्ड-95 में जिला सचिव स्वाती यादव के निवास पर सादगी एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देशहित में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी संदीप शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विकास त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी की जनहितकारी सोच और संघर्षशील नेतृत्व कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करता है।
इस अवसर पर मोहम्मद चांद, अनिल अवस्थी, सतीश सैनी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला सचिव कुलदीप तिवारी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।
फोटो कैप्शन: वार्ड-95 में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
कानपुर वार्ड 95 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

Share this story