रिक्रूट पुलिसकर्मियों को दिए अनुशासन और जनता से बेहतर व्यवहार के निर्देश
कानपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा दिनांक 13 मई 2026 की रात्रि में थाना सचेंडी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क, CCTNS कार्यालय एवं बंदी गृह का गहन जायजा लिया गया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, शिकायतों के निस्तारण तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीसीपी वेस्ट ने चौकी बिठूर एवं चौकी मंडी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण और सुरक्षा इंतजामों को परखा गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नव नियुक्त रिक्रूट पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, जिम्मेदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सजगता और ईमानदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।
🖋️ पुलिस प्रहरी समाचार
थाना सचेंडी, बिठूर व मंडी चौकी का डीसीपी वेस्ट ने किया औचक निरीक्षण


Share this story