का नपुर। शहर में सुगम एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को झकरकटी बस अड्डा एवं टाटमिल चौराहे का वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा तथा पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर यातायात संचालन और संभावित जाम की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान टाटमिल चौराहे से झकरकटी बस अड्डा तक ड्रोन के माध्यम से यातायात एवं जाम की स्थिति की निगरानी की गई। अधिकारियों ने बसों के आवागमन, यातायात संचालन तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को यातायात को निर्बाध एवं सुगम बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कपिल देव सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मनोज कुमार सिंह, एआरएम रोडवेज, यातायात निरीक्षक (पूर्वी जोन), थाना प्रभारी बाबूपुरवा, थाना प्रभारी रेलबाजार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
झकरकटी बस अड्डा–टाटमिल चौराहे पर यातायात व्यवस्था पर पुलिस की सख्त नजर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण


Share this story