Article Image

भीतरगांव/कानपुर। सरकारी योजनाओं की जानकारी अब सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि नुक्कड़ नाटक के जरिए गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है। भीतरगांव ब्लॉक के बारी गांव स्थित पंडित बेनी सिंह भारत इंटर कॉलेज में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कलाकारों ने रोचक संवाद और जीवंत अभिनय के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और लाभ की जानकारी देकर जागरूक किया। आयोजन में संबंधित पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना और जागरूकता को मजबूत करना है।.. रिपोर्ट.. राहुल पाण्डेय