कानपुर नगर, 8 जुलाई।

भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर बुधवार को महापौर ने नगर निगम अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। 16 एवं 17 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा के मद्देनज़र महापौर ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त , जोन-1 के जोनल अधिकारी विद्या सागर यादव, पार्षद अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रथयात्रा मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सभी गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए, मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) पूरी तरह सुचारु रहे तथा श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करें।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रथयात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का अंतिम परीक्षण कर लिया जाए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण में भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं रथयात्रा में सहभागिता कर सकें।