कानपुर। कानपुर नगर निगम के वार्ड-78 सिविल लाइंस के पार्षद, वरिष्ठ नेता एवं नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति यशपाल सिंह के 26 जुलाई 2026 को हुए आकस्मिक निधन पर सोमवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित मुक्तांगन में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता महापौर ने की।
श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत यशपाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तथा उनकी पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनके जनसेवा, सरल स्वभाव और नगर के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए इसे कानपुर नगर की अपूरणीय क्षति बताया।
महापौर ने दिवंगत यशपाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए नगर निगम एवं जलकल विभाग में अपराह्न 1:00 बजे से अर्धावकाश घोषित किया।
श्रद्धांजलि सभा में नेता सदन नवीन पाण्डित, पार्षद गोविन्द मोहन शुक्ला, सुशील तिवारी, वेद प्रकाश, अमित गुप्ता, नीरज रक्सेल, जितेन्द्र चौरसिया, विवेक शुक्ला, सुनील कुमार, मनीष मिश्रा, महेन्द्र पाण्डेय, सुनील कनौजिया, विद्या वर्मा, मन्जू कुशवाहा, अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार एवं जगदीश यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सी.पी. सिंह, जोनल अधिकारी (जोन-6) महेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक सतीश निगम, पूर्व पार्षद अशोक पाल, आदर्श दीक्षित सहित नगर निगम के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभा का वातावरण अत्यंत भावुक रहा। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
भावभीनी श्रद्धांजलि: कानपुर ने खोया जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि, नगर निगम में शोक की लहर


Share this story